'हंसी आती है, एक-दो मैच खेलने वाले राय दे रहे', पूर्व पाकिस्तानी स्टार ने विराट कोहली के आलोचकों को लताड़ा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 20, 2022, 06:54 PM IST

Kamran Akmal comes out in support of Virat Kohli: पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली खराब प्रदर्शन के कारण सवालों के घेरे में हैं।

google

विराट कोहली पिछले काफी समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। वह हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर भी छाप छोड़ने में नाकाम रहे। उन्होंने पुनर्निर्धारित पांचवें टेस्ट मैच की दो पारियों में सिर्फ 31 रन बनाए। वहीं, पूर्व भारतीय कप्तान ने टी20 सीरीज के दो मैचों में 1 और 11 का स्कोर बनाया। कोहली इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में नहीं खेले लेकिन वह अगले दो मैचों में 33 रन ही जोड़ सके।

'हंसी आती है, एक-दो मैच खेलने वाले राय दे रहे', पूर्व पाकिस्तानी स्टार ने विराट कोहली के आलोचकों को लताड़ा
Photo Credit: AP

कोहली के शतक का सूखा ढाई साल से खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। उन्होंने नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट मैच में आखिरी बार सैकड़ा जामया था। बड़ी पारी नहीं खेलने के कारण कई क्रिकेट विशेषज्ञों ने कोहली को टीम से बाहर करने की सलाह दे डाली है। वहीं, कई आलोचकों का कहना है कि कोहली को कुछ समय के लिए क्रिकेट से ब्रेक लेना चाहिए।

हालांकि, पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर कामरान अकमल ने खराब फॉर्म से गुजर रहे कोहली का बचाव किया है। इतना ही नहीं उन्होंने कोहली के अलोचकों को लताड़ भी लगाई है। अकमल ने paktv.tv से कहा, ''कोहली बिलकुल एक अलग खिलाड़ी है। हर कोई ऐसे दौर से गुजरता है। कुछ खिलाड़ी थोड़े समय के लिए जूझते हैं तो कुछ लंबे समय तक इस वक्त से गुजरते हैं।'' 

End of Feed