Andrew Symonds: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स की कार दुर्घटना में मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 15, 2022, 05:44 PM IST

Andrew Symonds died: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स की कार दुर्घटना में मौत हो गई है। वो 46 साल के थे। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर की क्वींसलैंड में कार दुर्घटना में मृत्यु हुई।

google

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स की कार दुर्घटना में मौत हो गई है। पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि वे कल रात टाउन्सविले से लगभग 50 किलोमीटर दूर हर्वे रेंज में एक भीषण एकल वाहन दुर्घटना की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने पुष्टि की कि पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर की मौत हो गई है। वह 46 वर्ष के थे।

Andrew Symonds: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स की कार दुर्घटना में मौत

बयान में कहा गया कि शुरुआती जानकारी से संकेत मिलता है कि रात 11 बजे के बाद एलिस रिवर ब्रिज के पास हर्वे रेंज रोड पर कार चलाई जा रही थी, तभी वह सड़क से हट गई और लुढ़क गई। आपातकालीन सेवाओं ने ड्राइवर को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया, हालांकि, उनकी चोटों से मृत्यु हो गई थी। फॉरेंसिक क्रैश यूनिट जांच कर रही है।

End of Feed