बाबर आजम ने बताया साल 2021 में कौन से थे उनकी टीम के लिए सबसे निराशाजनक और सर्वश्रेष्ठ पल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 1, 2022, 06:48 PM IST

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने बताया कौन से पल  उनकी टीम के लिए साल 2021 में सबसे निराशाजनक और सर्वश्रेष्ठ रहे। 

google

कराची: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने साल 2021 में टी20 क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन किया लेकिन टीम के कप्तान बाबर आजम भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में मिली जीत को भुला नहीं पा रहे हैं। बाबर ने भारतीय टीम के खिलाफ मिली जीत को साल 2021 का सर्वश्रेष्ठ पल करार दिया है। 

बाबर आजम ने बताया साल 2021 में कौन से थे उनकी टीम के लिए सबसे निराशाजनक और सर्वश्रेष्ठ पल

पाकिस्तान क्रिकेट टीम भारत को पहली बार सीमित ओवरों के वर्ल्ड कप में मात देने में सफल रही थी। भारतीय प्रशंसकों का पाकिस्तानी प्रशंसकों को मौका-मौका के जरिए चिढ़ाने का सिलसिला इस हार के साथ ही खत्म हो गया। 

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा जारी पॉडकास्ट में बाबर ने कहा कि इसी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारना उनकी टीम के लिये सबसे निराशाजनक क्षण था। उन्होंने कहा, 'इस हार ने मुझे सबसे ज्यादा आहत किया क्योंकि हम एक संयुक्त इकाई के तौर पर बहुत अच्छा खेल रहे थे।'

End of Feed