कानून के शिकंजे में फंसा विश्व कप विजेता कप्तान रणतुंगा का भाई, कोर्ट ने इस मामले में कड़ी सजा सुनाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 6, 2022, 08:22 PM IST

Ranatunga's brother sentenced to 2 years imprisonment: श्रीलंका के महान क्रिकेटर अर्जुन रणतुंगा के भाई को वर्षों पुराने मामले में जेल की सजा सुनाई गई है।

google

श्रीलंका के 1996 विश्व कप विजेता कप्तान अर्जुन रणतुंगा के छोटे भाई प्रसन्ना कानून के शिकंजे में फंस गए हैं। उन्हें सोमवार को कोलंबो हाईकोर्ट ने दो साल कड़ी कैद की सजा सुनाई है। 55 वर्षीय प्रसन्ना को यह सजा एक व्यवसायी को धमकी देकर धन की उगाही करने के मामले में मिली है। हालांकि, प्रसन्ना की पत्नी को तमाम आरोपों से बरी कर दिया गया है।

कानून के शिकंजे में फंसा विश्व कप विजेता कप्तान रणतुंगा का भाई, कोर्ट ने इस मामले में कड़ी सजा सुनाई
Photo Credit: Twitter

साल 2015 में दर्ज हुआ था मामला

शहरी विकास मंत्री प्रसन्ना के खिलाफ उगाही का मामला साल 2015 में दर्ज किया गया था। हाईकोर्ट ने ना सिर्फ प्रसन्ना को दोषी मानते हुए दो साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई बल्कि पांच साल के लिए निलंबित भी कर दिया है। साथ ही कोर्ट ने प्रसन्ना को ढाई करोड़ रुपये जुर्माना भरने और दस लाख रुपये व्यवसायी को हर्जाने के रूप में देने का आदेश दिया है।

End of Feed