Times Now Summit 2021 : अश्विनी वैष्णव बोले-5 साल में बदल जाएगी रेलवे, मई 2022 तक होगी 5G की नीलामी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 11, 2021, 03:25 PM IST

Times Now Summit 2021 : पेगासस मसले पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत सरकार ने जो भी काम किया है, कानून के हिसाब से किया है। सब कुछ सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन एवं कानून के दायरे में किया गया है।

google

नई दिल्ली : रेल और सूचना एवं संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को कहा कि भारतीय रेल आने वाले पांच वर्षों में पूरी तरह से बदल जाएगी। रेल सेवा को विश्व स्तरीय बनाने पर काम किया जा रहा है।  भारत गौरव ट्रेन, रामायण ट्रेन के बाद आने वाले वर्षों में रेलवे गुरु कृपा एवं सफारी ट्रेन चलाने जा रही है।  मंत्री  ने टाइम्स नाउ समिट 2021 के दौरान टाइम्स नेटवर्क की ग्रुप एडिटर एवं टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार के साथ बातचीत में कही। सूचना एवं संचार मंत्री की भी जिम्मेदारी संभाल रहे अश्विनी वैष्णव ने पेगासस जासूसी मामले पर भी टिप्पणी की। साथ ही उन्होंने कहा कि अप्रैल-मई 2022 तक 5जी की नीलामी की जाएगी। 

रेलवे को लेकर लोगों की मानसिकता बदलनी है- रेल मंत्री

इस सवाल पर कि रेल मंत्री अगले 25 साल में रेलवे को कैसा देखते हैं, इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रेलवे को लेकर लोगों की मानसिकता बदलनी है। रेल के विस्तार में सहयोगियों को बढ़ाना है। वैष्णव ने कहा कि बीते सात वर्षों से रेलवे समय पर चल रही है। इसमें सुधार आया है। यात्रियों को बहेतर सुविधा देने के लिए नए कोच शामिल किए जा रहे हैं। किसानों और उनकी जरूरतों को पूरा करने की दिशा में काम हो रहे हैं। पीएम मोदी के विजन के अनुरूप रेलवे काम कर रहा है। रेलवे अपना कार्गो शेयर बढ़ाने पर काम कर रही है। गतिशक्ति योजना से लाभ मिलेगा। 

End of Feed