Uber Rides: उबर की सवारी अब पड़ेगी महंगी, कंपनी बढ़ा दिया किराया, ईंधन कीमतों का दिया हवाला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 19, 2022, 09:00 PM IST

Cabs rides to get costlier: भारत में बढ़ती तेल पदार्थों की कीमतों के बीच उबर की सवारी अब थोड़ी महंगी पड़ेगी, कंपनी ने किराया बढ़ा दिया है।

google

 नयी दिल्ली:  उबर इंडिया (Uber India) ने ईंधन की कीमतों में तेजी (fuel costs) का हवाला देते हुये किराये में बढ़ोतरी की घोषणा की है।उबर इंडिया के निदेशक नीतीश भूषण ने कहा कि ईंधन के बढ़ते दाम का बोझ उबर के ड्राइवरों (Uber Driver) पर न पड़े, इसके लिये किराये में बढ़ोतरी की गई है।उन्होंने बताया कि ड्राइवरों में यह मामला कंपनी के समक्ष उठाया था। उन्होंने कहा कि ईंधन की कीमतों में तेजी ने सभी को प्रभावित किया है, खासकर राइड शेयरिंग करने वाले ड्राइवर्स को यह अधिक महसूस हुआ है।

Uber Rides: उबर की सवारी अब पड़ेगी महंगी, कंपनी बढ़ा दिया किराया, ईंधन कीमतों का दिया हवाला

नीतीश ने कहा कि उबर का हमेशा से प्रयास रहा है कि ड्राइवर उससे जुड़ने को आकर्षक विकल्प के रूप में समझें। किराये में बढ़ोतरी करने से उनकी प्रति ट्रिप आमदनी बढ़ जायेगी।

End of Feed