रेलवे का नया कीर्तिमान: स्वतंत्रता दिवस पर सबसे लंबी और भारी 'सुपर वासुकी' का किया संचालन, देखें वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 16, 2022, 03:49 PM IST

Indian Railways: देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के अवसर पर पूरा भारत आजादी के रंग में रंगा। भारतीय रेलवे ने भी आजादी के अमृत महोत्सव में भाग लिया।

google

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे के दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने भारत के 76वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के अवसर पर 295 लोडेड वैगन के साथ सुपर वासुकी मालगाड़ी (Super Vasuki freight train) चलाई। 15 अगस्त को सरकार के आजादी का अमृत महोत्सव उत्सव के हिस्से के रूप में भारतीय रेलवे की अब तक की सबसे लंबी और सबसे भारी मालगाड़ी का संचालन किया गया था। सुपर वासुकी 3.5 किलोमीटर लंबी पेंटाहॉल है, जिसमें 295 लोडेड वैगन और लगभग 27,000 टन का पिछला भार है।

रेलवे का नया कीर्तिमान: स्वतंत्रता दिवस पर सबसे लंबी और भारी 'सुपर वासुकी' का किया संचालन, देखें वीडियो
Photo Credit: Twitter

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि, 'अमृत काल की शुरुआत को चिह्नित करने के लिए SECR ने 15 अगस्त 2022 को आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के एक हिस्से के रूप में सुपर वासुकी, पांच लोडेड ट्रेन लॉन्ग हॉल का गठन किया और चलाया।' इससे पहले जून में, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने क्रमशः लॉन्ग हेल वत्सुकी (Vatsuki) और त्रिशूल ट्रेनों (Trishul trains) का रिकॉर्ड बनाया था।

End of Feed