Share Market Today, 07 July 2022: दिनभर जारी रहा खरीदारी का मूड, जानें कैसा रहा आज का शेयर बाजार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 7, 2022, 04:00 PM IST

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 07 July 2022: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी अच्छी बढ़त के साथ खुले थे। अंत में बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2,50,63,978.27 करोड़ रुपये हो गया।

google

Share Market News Today, 07 July 2022: वैश्विक शेयर बाजारों में सकारात्मक रूख की वजह से गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार में दिनभर तेजी देखने को मिली। आज 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 427.49 अंक (0.80 फीसदी) बढ़कर 54,178.46 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर एनएसई निफ्टी 143.10  अंक (0.89 फीसदी) चढ़कर 16,132.90 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक में 600 अंकों से भी ज्यादा का उछाल आया। यह 34930.60 के स्तर पर पहुंच गया। कारोबार के अंत में एफएमसीजी के अलावा सभी सेक्टर्स हरे निशान पर थे।

Share Market Today, 07 July 2022: दिनभर जारी रहा खरीदारी का मूड, जानें कैसा रहा आज का शेयर बाजार

कैसा रहा आज का बाजार? कैसी हुई बाजार की क्लोजिंग? डिटेल में जानने के लिए देखें ये वीडियो -

End of Feed