LIC IPO: इंतजार खत्म! खुल गया है देश का सबसे बड़ा आईपीओ, जानें कम से कम कितना करना होगा निवेश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 4, 2022, 12:09 PM IST

LIC IPO Opens Today: एलआईईसी के आईपीओ को ऐतिहासिक इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि यह देश का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ है।

google

LIC IPO Opens Today: निवेशकों को आज के दिन का लंबे समय से इंतजार था, क्योंकि आज देश का सबसे बड़ा आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) खुला है। 4 मई 2022 को भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का आईपीओ खुल गया है। इस आईपीओ के जरिए सरकार कंपनी में अपनी 3.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी और करीब 21000 करोड़ रुपये जुटाएगी। निवेशकों के लिए यह आईपीओ 9 मई 2022 तक खुला रहेगा।

LIC IPO: इंतजार खत्म! खुल गया है देश का सबसे बड़ा आईपीओ, जानें कम से कम कितना करना होगा निवेश

कम से कम कितना करना होगा निवेश?
अगर आप अब तक यह नहीं जानते हैं कि इस आईपीओ में आपको कितने पैसे लगाने होंगे, तो बता दें कि इसका प्राइस बैंक 902 रुपये से 949 रुपये है। एलआईसी आईपीओ का लॉट साइज 15 शेयरों का है। यानी एक निवेशक को आईपीओ में कम से कम 13,530 रुपये (902 रुपये x 15 शेयर) लगाने होंगे।कंपनी ने एक निवेशक के लिए निवेश की सीमा दो लाख रुपये तय की है। निवेशक ज्यादा से ज्यादा 14 लॉट्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं। यानी आप कुल 210 शेयरों (15 शेयर x 14 लॉट) के लिए पैसे लगा सकते हैं।

End of Feed