GST Collection: भर गया सरकार का खजाना, अगस्त में 28 फीसदी बढ़ा जीएसटी कलेक्शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 1, 2022, 12:45 PM IST

GST collection Data: अगस्त 2022 में 1,43,612 करोड़ रुपये का सकल जीएसटी राजस्व एकत्र किया गया है। यह आंकड़ा जुलाई 2022 के मुकाबले कम है।

google

नई दिल्ली। सरकार की ओर से अगस्त 2022 महीने के माल और सेवा कर (GST) कलेक्शन के आंकड़े जारी हो चुके हैं। पिछले महीने सरकार का खजाना और भी बढ़ गया है। साल 2021 में इसी महीने के मुकाबले जीएसटी कलेक्शन (GST collection) 28 फीसदी बढ़ा है। अगस्त 2022 में जीएसटी संग्रह बढ़कर 1.43 लाख करोड़ रुपये हो गया। इससे पिछले महीने यानी जुलाई 2022 में भी सरकार का माल और सेवा कर संग्रह बढ़ा था। लगातार छह महीनों से मासिक जीएसटी राजस्व 1.4 लाख करोड़ रुपये से अधिक है।

GST Collection: भर गया सरकार का खजाना, अगस्त में 28 फीसदी बढ़ा जीएसटी कलेक्शन

अगस्त में सकल जीएसटी राजस्व में से सीजीएसटी (CGST) कलेक्शन 24,710 करोड़ रुपये हो गया। एसजीएसटी (SGST) कलेक्शन 30,951 करोड़ रुपये हो गया और आईजीएसटी (IGST) कलेक्शन 77,782 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्रित 42,067 करोड़ रुपये सहित) पर आ गया। अगस्त में माल के आयात पर एकत्रित 1,018 करोड़ रुपये सहित उपकर 10,168 करोड़ रुपये रहा। नियमित निपटान के बाद अगस्त 2022 के महीने में केंद्र और राज्यों का कुल राजस्व सीजीएसटी के लिए 54,234 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 56,070 करोड़ रुपये है।

End of Feed