Gautam Adani Earning: 2020-21 के दौरान गौतम अडानी ने कमाए हर दिन हजार करोड़, बने एशिया के दूसरे रईस शख्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 30, 2021, 03:45 PM IST

यह भी पहली बार है कि गौतम अडानी और उनके दुबई स्थित भाई विनोद शांतिलाल अदानी दोनों आईआईएफएल हुरुन समृद्ध सूची में शामिल हैं। लिस्ट के मुताबिक पिछले 10 वर्षों में अमीरों की संख्या में 10 गुना बढ़ोतरी हुई है।

google

भारत के 119 शहरों के 1007 शख्सियतें जिनकी नेट वर्थ 1,000 करोड़ रुपये या उससे अधिक है उनकी कुल संपत्ति में 51% की वृद्धि हुई है। शेयर बाजारों में तेजी और वैश्विक स्तर उनके लिए अनुकूल माहौल ने देश में 58 और अरबपतियों को जन्म दिया। 2020-21 के दौरान अरबपतियों की कुल संख्या 258 हो गई।  भारत में सबसे कम उम्र के अरबपति भारतपे के 23 वर्षीय सह-संस्थापक शाश्वत नाकरानी हैं।

Gautam Adani Earning: 2020-21 के दौरान गौतम अडानी ने कमाए हर दिन हजार करोड़, बने एशिया के दूसरे रईस शख्स

​IIFL वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2021 की रिपोर्ट
IIFL वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2021 के अनुसार केमिकल और सॉफ्टवेयर क्षेत्रों से धनवानों की लिस्ट में जुड़ने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।  फार्मा इंडस्ट्री अभी भी पहले नंबर पर है और धनवा उसने सूची में 130 लोगों का योगदान दिया है। हुरुन इंडिया के एमडी और चीफ रिसर्चर अनस रहमान जुनैद का कहना है कि 10 साल में 10 गुना बढ़ोतरी हुई है। आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में प्रवेश करने वालों की संख्या दस साल पहले 100 थी जो आज बढ़कर 1,007 हो गई है। उनका कहना है कि इस दर पर, 5 वर्षों में सूची शामिल होने वाले धनवानों की संख्या बढ़कर 3,000 तक पहुंच जाएगी। 
गौतम अडानी  परिवार
अडानी समूह के अध्यक्ष 59 वर्षीय गौतम अडानी और परिवार ने 2020-21 के दौरान उनकी किस्मत शानदार अंदाज में चनकी और संपत्ति चौगुनी बढ़कर 5.06 लाख रुपये हो गई जो पिछले वर्ष में 1.4 लाख करोड़ रुपये था। अडानी ने करीब करीब हर दिन 1,002 करोड़ रुपये की कमाई की। बीते साल की कमाई ने अडानी को देश का दूसरा सबसे अमीर परिवार बना दिया। आईआईएफएल वेल्थ-हुरुन इंडिया रिच लिस्ट, 2021 के अनुसार अडानी ने एशिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में चीनी बोतलबंद पानी के निर्माता झोंग शानशान को दूसरे पायदान से खिसका दिया। 


यह भी पहली बार है कि गौतम अडानी और उनके दुबई स्थित भाई विनोद शांतिलाल अडानी दोनों लोग आईआईएफएल हुरुन समृद्ध सूची में शामिल हैं। गौतम अडानी ने सूची में दो स्थान की छलांग लगाकर दूसरे स्थान पर कब्जा कर लिया, जबकि भाई विनोद और परिवार 12 स्थान ऊपर आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। विनोद अडानी परिवार की कुल संपत्ति पिछले वर्ष के दौरान 21.2% बढ़कर 1,31,600 करोड़ रुपये हो गई।

End of Feed