Gautam Adani: दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने गौतम अडानी, बर्नार्ड अरनॉल्ट को पछाड़ा; ऐसा करने वाले पहले एशियाई शख्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 30, 2022, 10:30 AM IST

Gautam Adani: चीन के जैक मा और भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी समेत कोई भी एशियाई कभी भी ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के टॉप-3 में नहीं पहुंचा है।

google

Gautam Adani: अरबपति गौतम अडानी ने लुइस वुइटन के चेयरमैन और सीईओ बर्नार्ड अरनॉल्ट को पछाड़कर ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के टॉप-3 में जगह बनाने वाले पहले एशियाई बन गए हैं। 137.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ भारत के गौतम अडानी दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। ये पहली बार है जब कोई एशियाई ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के टॉप-3 में शामिल हुआ है।

Gautam Adani: दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने गौतम अडानी, बर्नार्ड अरनॉल्ट को पछाड़ा; ऐसा करने वाले पहले एशियाई शख्स
Photo Credit: ANI

दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने गौतम अडानी

End of Feed