लोकसभा में पारित हुआ फाइनेंस बिल 2022, टैक्स को लेकर वित्त मंत्री ने दिया बड़ा बयान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 25, 2022, 06:13 PM IST

Finance Bill 2022 passed in Lok Sabha: केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि कोरोना काल में रूस, जर्मनी, फ्रांस और ब्रिटेन जैसे 32 देशों ने टैक्स बढ़ाया, लेकिन भारत में कोई नया कराधान नहीं किया गया।

google

Finance Bill 2022 passed in Lok Sabha: लोकसभा में 25 मार्च को वित्त विधेयक 2022 (Finance Bill 2022) पारित हो गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance minister Nirmala Sitharaman) ने 24 मार्च को लोकसभा में वित्त विधेयक, 2022 पेश किया था।

लोकसभा में पारित हुआ फाइनेंस बिल 2022, टैक्स को लेकर वित्त मंत्री ने दिया बड़ा बयान
Photo Credit: Twitter

पूरी हुई बजटीय प्रक्रिया 
वित्त विधेयक 2022 की मंजूरी के साथ ही वित्त वर्ष 2022-23 की बजटीय प्रक्रिया पूरी हो गई है। निचले सदन ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश 39 सरकारी संशोधनों को स्वीकार करके और विपक्षी दलों के सदस्योंद के संशोधनों को अस्वीकार करके वित्त विधेयक को मंजूरी दे दी है।

टैक्स का बोझ कम करने के लिए काम करती है मोदी सरकार: वित्त मंत्री
लोकसभा में वित्त विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए सीतारमण ने कहा कि मोदी सरकार (Narendra Modi Government) आम लोगों पर टैक्स का कम भार (Tax Burden) डालने की नीति पर काम करती है और इसका प्रमाण है कि कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न स्थिति से निपटने एवं व्यवस्था को पटरी पर लाने के प्रयासों के दौरान कोई नया कराधान नहीं किया गया जबकि जर्मनी, ब्रिटेन और कनाडा सहित 32 देशों में कर लगाया गया।

End of Feed