लगातार दूसरे साल मुकेश अंबानी ने नहीं ली सैलरी, नीता अंबानी को इतनी हुई कमाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 8, 2022, 05:19 PM IST

Mukesh Ambani Salary: मुकेश अंबानी ने कोरोना वायरस महामारी के चलते जून 2020 में अपनी मर्जी से 2020-21 के लिए अपने वेतन को छोड़ने का फैसला लिया था। अब अंबानी ने 2021-22 में भी अपनी सैलरी नहीं ली।

google

नई दिल्ली। अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने लगातार दूसरे साल अपनी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) से कोई सैलरी नहीं ली है। अंबानी ने कोरोना वायरस महामारी (Covid-19) की वजह से व्यापार और अर्थव्यवस्था प्रभावित होने के कारण स्वेच्छा से अपना पारिश्रमिक (Mukesh Ambani Salary)  छोड़ा है। मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं।

लगातार दूसरे साल मुकेश अंबानी ने नहीं ली सैलरी, नीता अंबानी को इतनी हुई कमाई
Photo Credit: BCCL

भत्ता और कमीशन सहित अन्य लाभ भी छोड़े
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अपनी ताजा सालाना रिपोर्ट में कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 के लिए मुकेश अंबानी का पारिश्रमिक शून्य था। इन दो सालों में अंबानी वे कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में अपनी भूमिका के लिए किसी भी भत्ते, अनुलाभ, रिटायरमेंट लाभ, कमीशन या स्टॉक विकल्प का लाभ नहीं लिया है।

इससे पहले उन्होंने एक उदाहरण देते हुए 2008-09 से अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के वेतन को 15 करोड़ रुपये तक सीमित कर दिया था। 2019-20 में 15 करोड़ रुपये का वेतन पिछले 11 सालों के समान ही था।

End of Feed