Sugarcane Payment: सर्वाधिक गन्ना मूल्य भुगतान करने वाला राज्य बना उत्तर प्रदेश, उत्पादन में भी टॉप पर, जानिए डिटेल

Sugarcane Payment: उत्तर प्रदेश सरकार ने 2017 से अब तक गन्ना किसानों को रिकॉर्ड 3.21 लाख करोड़ रुपये भुगतान का दावा किया है। डीबीटी, डिजिटल सिस्टम और बढ़ी दरों से किसानों की आय में वृद्धि हुई है।

Sugarcane Payment: उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा है कि वर्ष 2017 से अब तक राज्य के गन्ना किसानों (sugarcane farmers) को रिकॉर्ड स्तर पर भुगतान किया गया है। सरकार के अनुसार इस अवधि में कुल 3,21,963 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य सीधे किसानों के खातों में भेजा गया है। सरकार का दावा है कि यह अब तक का सबसे बड़ा भुगतान है, जिसने राज्य के गन्ना क्षेत्र को नई दिशा दी है। सरकार ने बताया कि यह पूरी राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जा रही है। इससे बिचौलियों की भूमिका खत्म हो गई है और किसानों को समय पर उनका पैसा मिल रहा है। भुगतान प्रणाली को पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाया गया है। सरकार का दावा है कि पिछले नौ वर्षों में गन्ना क्षेत्र में बड़े बदलाव हुए हैं। समय पर भुगतान, डिजिटल व्यवस्था, बढ़े हुए दाम और उत्पादन में वृद्धि ने किसानों की स्थिति मजबूत की है। सरकार इसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था और कृषि विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मान रही है।

sugarcane payment, sugarcane farmers, Yogi Adityanath, DBT transfer

यूपी सरकार का दावा: 2017 से अब तक गन्ना किसानों को रिकॉर्ड भुगतान, व्यवस्था में बड़ा बदलाव (तस्वीर-istock)

किसानों के हित में सरकार की नीतियां

राज्य सरकार ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में किसानों के हित को प्राथमिकता दी जा रही है। सरकार ने अपने शुरुआती फैसलों में किसानों के कर्ज माफी जैसे कदम उठाए थे, जिसमें 36 हजार करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज माफ किया गया था। सरकार का कहना है कि गन्ना किसानों को समय पर भुगतान दिलाने के लिए लगातार नीतिगत सुधार किए गए हैं। पहले की सरकारों की तुलना में वर्तमान सरकार के दौरान भुगतान की राशि कई गुना बढ़ी है।

End of Feed