किसान उत्पादक संगठनों का राज्य स्तरीय सम्मेलन संपन्न, 13 एफपीओ सम्मानित

भोपाल में आयोजित FPO राज्य स्तरीय सम्मेलन में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के 300 संगठनों ने हिस्सा लिया। 13 एफपीओ सम्मानित हुए और 300 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार लक्ष्य तय किया गया।

किसान उत्पादक संगठनों (FPOs) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 22 सितंबर 2026 को भोपाल के बरखेड़ी कलां स्थित राज्य कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण केंद्र (SIET) में राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के 60 जिलों के करीब 300 किसान उत्पादक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वाले 13 एफपीओ को सम्मानित किया गया।

FPOs

एफपीओ के राज्य स्तरीय सम्मेलन में 13 किसान उत्पादक संगठन सम्मानित

मशरूम, फ्लैक्स और हल्दी उत्पादन रहा आकर्षण

सम्मेलन में एफपीओ द्वारा कृषि उत्पादों की प्रोसेसिंग और मार्केटिंग के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया। दमोह महिला किसान उत्पादक संगठन की ओर से मशरूम उत्पादन, प्रोसेसिंग और मार्केटिंग के काम को खास तौर पर प्रस्तुत किया गया। वहीं मंदसौर एग्रो इंडस्ट्री द्वारा अलसी (फ्लैक्स) के डंठल से फाइबर तैयार करने और उसके विपणन की जानकारी दी गई। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के कोरबा की पाली एफपीओ द्वारा हल्दी के उत्पादन, प्रोसेसिंग और मार्केटिंग का काम भी सम्मेलन के प्रमुख आकर्षणों में शामिल रहा।

End of Feed