कृषि

नमो शेतकरी महासम्मान निधि योजना: पीएम ने जारी की 5वीं किस्त, महाराष्ट्र के किसानों मिलेंगे अतिरिक्त 2000 करोड़ रुपये

Namo Shetkari Mahasanman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो शेतकरी महासम्मान निधि योजना की 5वीं किस्त के तहत महाराष्ट्र के किसानों को करीब 2,000 करोड़ रुपये जारी किये। इससे पहले पीएम मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की राशि जारी की।

Image

नमो शेतकरी महासम्मान निधि योजना की किस्त जारी

Namo Shetkari Mahasanman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के वाशिम में आज (5 अक्टूबर, शनिवार) प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 18वीं किस्त जारी करने के बाद नमो शेतकरी महासम्मान निधि योजना की 5वीं किस्त के तहत महाराष्ट्र के किसानों को करीब 2,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त लाभ जारी की। प्रधानमंत्री ने इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में देश भर के 9.4 करोड़ से अधिक किसानों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिये बिना किसी बिचौलिए के 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का सीधा वित्तीय लाभ दिया।

इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि नवरात्रि के पवित्र समय में मुझे अभी पीएम किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त जारी करने का अवसर मिला है। देश के साढ़े 9 करोड़ किसानों के खातों में आज 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक ट्रांसफर किए गए हैं। महाराष्ट्र की डबल इंजन की सरकार तो यहां महाराष्ट्र के किसानों को डबल फायदा पहुंचा रही है। नमो शेतकरी महासम्मान निधि योजना के तहत महाराष्ट्र के 90 लाख से ज्यादा किसानों को करीब 19 सौ करोड़ रुपए दिए गए हैं।

पीएम किसान की 18वीं किस्त जारी होने के साथ ही इस योजना के तहत कुल ट्रांसफर की गई राशि 3.45 लाख करोड़ से अधिक हो जाएगी। इस योजना से देश भर में 11 करोड़ से अधिक किसानों को सहायता मिलती है और ग्रामीण विकास तथा कृषि समृद्धि के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि होती है। महाराष्ट्र में योजना की 17 किस्तों में करीब 1.20 करोड़ किसानों को करीब 32,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं, जो भारत के सभी राज्यों में दूसरी सबसे अधिक धनराशि है। 18वीं किस्त में करीब 91.51 लाख किसानों को 1,900 करोड़ रुपये से अधिक का लाभ मिला।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article