Onion: एक सप्ताह में आधी हो गईं प्याज की कीमतें, इसके बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने पीयूष गोयल को क्यों लिखा पत्र?

Onion Prices: प्याज की बढ़ती कीमतों से परेशान लोगों के लिए बड़ी राहत की बात है कि एक सप्ताह में प्याज की कीमतों में 50% से अधिक की गिरावट हो गई। लेकिन किसानों के लिए चिंता की बात है। इसको देखते हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से 20% निर्यात शुल्क हटाने का आग्रह किया।

Onion Prices: एक सप्ताह में प्याज की कीमतों में 50% से अधिक की गिरावट आई। इसके बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार ने केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि केंद्र सरकार प्याज पर 20% निर्यात शुल्क हटा दे। आने वाले हफ्तों में प्याज की आवक में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है, ऐसे में निर्यात को बढ़ावा देने से कीमतों में गिरावट को रोकने में मदद मिल सकती है, जो मौसम की गड़बड़ी के कारण नवंबर में 5 साल के उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। ईकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक बेंचमार्क लासलगांव बाजार में औसत थोक मूल्य गुरुवार को 16 रुपये प्रति किलोग्राम तक गिर गया, जो एक सप्ताह पहले 36 रुपये प्रति किलोग्राम से करीब 55% कम है।

Onion, onion price, how much onion became cheaper, onion price today

प्याज की हुई गिरावट (तस्वीर-Canva)

अपने पत्र में डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा कि बेमौसम बारिश की वजह से प्याज किसानों की कमाई में कमी आई है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें उत्पादन लागत से कम कीमत पर प्याज की कीमत चुकानी पड़ी तो किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होगा। पत्र में कहा गया है कि किसान महाराष्ट्र के प्याज की भारी अंतरराष्ट्रीय डिमांड का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।

End of Feed