हिमाचल प्रदेश में नई क्रांति! प्राकृतिक खेती बनी किसानों की पहली पसंद, ऑर्गेनिक फॉर्मिंग से जुड़े 2.22 लाख किसान

Organic Farming: हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती तेजी से लोकप्रिय हो रही है। राज्य की 3,584 पंचायतों में 2.22 लाख से अधिक किसान 38,437 हेक्टेयर भूमि पर जैविक फसलें उगा रहे हैं। सरकार ने अब तक 3.06 लाख किसानों को प्रशिक्षण दिया है और 2025-26 तक एक लाख नए किसानों को जोड़ने का लक्ष्य तय किया है।

Organic Farming : हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती तेजी से लोकप्रिय हो रही है। राज्य के 3,584 पंचायतों में अब तक 38,437 हेक्टेयर भूमि पर 2,22,893 से ज्यादा किसान पर्यावरण-अनुकूल तरीकों से विभिन्न फसलें उगा रहे हैं और अपनी आजीविका कमा रहे हैं। यह जानकारी अधिकारियों द्वारा मंगलवार को साझा की गई।

Himachal Pradesh, natural farming

हिमाचल में हर खेत बना जैविक मिशन (तस्वीर-istock)

प्रशिक्षण और विस्तार की योजना

राज्य सरकार ने अब तक 3.06 लाख किसानों को प्राकृतिक खेती के तौर-तरीकों का प्रशिक्षण दिया है। वर्ष 2025-26 तक एक लाख नए किसानों को इस पहल से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 88 विकास खंडों से 59,068 किसान और बागवानी करने वाले कृषि विभाग में पंजीकरण फॉर्म जमा कर चुके हैं।

End of Feed