गेहूं खरीद की तारीख बढ़ी, इस राज्य के किसानों को मिली बड़ी राहत

Wheat Procurement Date: मध्य प्रदेश सरकार ने रबी सत्र 2026-27 में गेहूं खरीद के लिए स्लॉट बुकिंग की अंतिम तारीख बढ़ा दी है, ताकि सभी किसानों को MSP योजना का लाभ मिल सके। जानें कब तक बिक्री कर सकते हैं।

Wheat Procurement Date: मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों को राहत देते हुए रबी मार्केटिंग सत्र 2026-27 में गेहूं खरीद के लिए स्लॉट बुकिंग की अंतिम तारीख बढ़ा दी है (wheat procurement Date extension)। अब किसान 23 मई तक अपना स्लॉट बुक कर सकते हैं। पहले यह तारीख 9 मई तय की गई थी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को यह घोषणा की। सरकार का कहना है कि इस फैसले का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) योजना का लाभ लेने से वंचित न रह जाए।

wheat procurement, wheat procurement Date extension, Kisan ki Khabren, farmers relief

मध्य प्रदेश में गेहूं खरीद की तारीख बढ़ी (तस्वीर-istock)

खरीद प्रक्रिया और लक्ष्य

सरकारी अधिकारियों के अनुसार, 2 मई तक राज्य में किसानों से लगभग 34.73 लाख टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। इस साल सरकार ने समर्थन मूल्य योजना के तहत करीब 600 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इसके अलावा दलहनों की खरीद भी जारी है। चना और मसूर की खरीद 30 मार्च से शुरू होकर 28 मई तक चलेगी। सरकार ने चना की 6.49 लाख टन और मसूर की 6.01 लाख टन खरीद का लक्ष्य रखा है। वहीं अरहर की 1.31 लाख टन खरीद का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है। इससे साफ है कि राज्य सरकार किसानों की उपज को सही कीमत पर खरीदने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है।

End of Feed