यूपी में टूटा रिकॉर्ड, 7.28 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान खरीद; किसानों को मिले 1,464 करोड़

यूपी में 7.28 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद की गई। सरकार के मुताबिक, साल 2023 का टूटा रिकॉर्ड टूट गया है। किसानों के खाते में 1,464 करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में खरीफ क्रय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत एजेंसियों द्वारा अब तक 7.28 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान खरीद हो चुकी है। वर्ष 2023-24 में 25 नवंबर तक एजेंसियों द्वारा 5.79 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई थी यानी इस वर्ष अब तक 1.49 लाख मीट्रिक टन अधिक धान की खरीद हो चुकी है। किसानों को 1,464 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है। यह दावे बताते हैं कि विपक्ष हकीकत से दूर है और उसके दावे हवा-हवाई हैं। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जनपदों के साथ खाद्य-रसद विभाग के आलाधिकारी क्रय केंद्रों का नियमित निरीक्षण भी कर रहे हैं। सीएम के निर्देश पर किसानों को 48 घंटे के भीतर भुगतान भी किया जा रहा है।

यूपी में टूटा रिकॉर्ड, 7.28 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान खरीद; किसानों को मिले 1,464 करोड़

1,05,439 किसानों ने बेची उपज

योगी सरकार के निर्देशन में धान खरीद तेजी से हो रही है। एजेंसियों द्वारा पिछले वर्ष 2023-24 तक 25 नवंबर की अवधि तक 5.79 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई थी, जो इस वर्ष 1.49 लाख मीट्रिक टन बढ़कर 7.28 लाख मीट्रिक टन से अधिक हो चुकी है। इस वर्ष अब तक 1,05,439 किसानों से खरीद हो चुकी है। विगत दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर धान खरीद को लेकर समीक्षा बैठक की थी। उन्होंने धान खरीद में तत्परता व पारदर्शिता बरतने का निर्देश देते हुए कहा था कि किसानों को हर हाल में 48 घंटे के भीतर भुगतान किया जाए। इसकी नियमित समीक्षा भी की जाए।

End of Feed