गर्मी में कैसे करें मूंग दाल की खेती? सिर्फ 60 दिनों में होगी मोटी कमाई, किसानों की बदल जाएगी किस्मत

Moong Dal Farming: गर्मी के मौसम में मूंग दाल की खेती किसानों के लिए फायदे का सौदा बन सकती है। कम पानी, कम लागत और 60 से 70 दिनों में तैयार होने वाली यह फसल अच्छी कमाई देती है।

Moong Dal Farming : गर्मी के मौसम में जहां कई फसलों की खेती करना मुश्किल हो जाता है, वहीं मूंग दाल किसानों के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकती है। यह फसल कम पानी में भी अच्छी पैदावार देती है और बहुत कम समय में तैयार हो जाती है। खास बात यह है कि मूंग की खेती (moong cultivation) छोटे खेत से लेकर बड़े रकबे तक आसानी से की जा सकती है। अगर किसान शुरुआत में सही तरीके से तैयारी कर लें, तो केवल 60 से 70 दिनों में अच्छी आमदनी हासिल कर सकते हैं।

moong dal farming, summer moong cultivation, moong farming tips, pulse crop farming, summer crop cultivation

गर्मी में मूंग दाल की खेती करने के तरीके (तस्वीर-istock)

सही समय और धूप वाली जगह का करें चयन

मूंग दाल की बुवाई ऐसे समय करनी चाहिए जब तापमान 25 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच हो। भारत के ज्यादातर इलाकों में गर्मी की शुरुआत से लेकर मध्य गर्मी तक का समय इसकी खेती के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। खेत ऐसी जगह होना चाहिए जहां रोजाना कम से कम 5 से 6 घंटे की सीधी धूप आती हो। इसके अलावा खेत की मिट्टी में पानी रुकना नहीं चाहिए। जहां पानी ज्यादा जमा होता है वहां पौधों की जड़ें खराब हो सकती हैं। इसलिए अच्छी जल निकासी वाली जमीन का चयन करना जरूरी है।

End of Feed