Kapas Kisaan App: हरियाणा के किसानों के लिए 'कपास किसान' ऐप लॉन्च, बिना मिडलमैन के बेच सकेंगे फसल, जानें कैसे

Kapas Kisaan App: हरियाणा के कपास किसानों के लिए गुड न्यूज है। अब उन्हें अपनी फसल बेचने के लिए मंडियों में लंबी कतारों में खड़ा होने या मिडलमैन के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। ऐप के जरिए किसान घर बैठे अपनी कपास को पूरे MSP पर बेच सकते हैं।

Kapas Kisaan App : हरियाणा के कपास किसानों के लिए गुड न्यूज है। अब उन्हें अपनी कपास की फसल बेचने के लिए मंडियों में लंबी कतारों में खड़ा होने या मिडलमैन के चक्कर लगाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। हरियाणा सरकार ने किसानों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए ‘कपास किसान’ नाम से एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप के जरिये किसान अपने स्मार्टफोन से ही अपनी फसल बेचने की पूरी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का पूरा लाभ उठा सकते हैं।

Kapas Kisaan App, Haryana cotton farmers

हरियाणा के कपास किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी (तस्वीर-istock)

किसान आसानी से बेच पाएंगे अपनी फसल

‘कपास किसान’ ऐप सीधे केंद्रीय पोर्टल ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ से जुड़ा हुआ है। इसके जरिए किसान अपनी फसल की जानकारी चेक और वेरीफाई कर सकते हैं। ऐप में यह सुविधा भी है कि किसान नजदीकी सरकारी खरीद केंद्र पर फसल बेचने के लिए स्लॉट बुक कर सकते हैं। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर और एप्पल iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर डाउनलोड किया जा सकता है, जिससे हर तरह के स्मार्टफोन यूजर्स इसका लाभ ले सकते हैं।

End of Feed