किसानों को बड़ी राहत! सरकार ने खाद को लेकर दिया ये भरोसा

Indian Fertilizer Stock: केंद्र सरकार ने कहा कि खरीफ 2026 के लिए देश में उर्वरकों का पर्याप्त भंडार मौजूद है। सरकार ने किसानों से घबराकर खरीदारी नहीं करने की अपील की, बताया कि सभी प्रमुख उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित है।

Indian Fertilizer Stock : केंद्र सरकार ने किसानों को भरोसा दिलाया है कि देश में उर्वरकों का पर्याप्त (Fertilizer availability) भंडार मौजूद है और आने वाले खरीफ सीजन में खाद की कमी नहीं होगी। सरकार ने किसानों से अपील की है कि वे घबराकर जरूरत से ज्यादा उर्वरक खरीदने से बचें। सरकार का कहना है कि देश में यूरिया, डीएपी और अन्य जरूरी उर्वरकों की उपलब्धता सामान्य से बेहतर स्थिति में है।

Indian fertilizer stock, Fertilizer availabilityed Deposit comparison, Post Office TD, PSU Bank FD, 5 year FD interest rate India, Post Office Time Deposit schemee, central government pension

खरीफ सीजन से पहले सरकार का बड़ा भरोसा: देश में उर्वरकों की कोई कमी नहीं (तस्वीर-istock)

पश्चिम एशिया की स्थिति पर सरकार की नजर

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक सोमवार को पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों को लेकर एक अंतर-मंत्रालयी बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में उर्वरक विभाग की अतिरिक्त सचिव अपर्णा एस. शर्मा ने बताया कि सरकार लगातार हालात की निगरानी कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत घरेलू उत्पादन के साथ-साथ जरूरत के मुताबिक विदेशों से भी उर्वरकों का आयात कर रहा है ताकि किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि सरकार की प्राथमिकता खरीफ सीजन के दौरान किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

End of Feed