PM Kisan: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) दुनिया की सबसे बड़ी DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत हर साल 2000 रुपये की 3 किस्तें जारी की जाती हैं और किसानों तक वित्तिया सहायता पहुंचाई जाती है। इन पैसों का इस्तेमाल किसान बीज, उर्वरक खरीदने और कृषि संबंधित अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए कर सकते हैं। हाल ही में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक राज्य के किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है।
कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने किया बड़ा ऐलान, BJP की सरकार आई तो किसानों को मिलेंगे 5000 अतिरिक्त
क्या है पूरा मामला?
हाल ही में घोषणा करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अगर झारखंड में भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीत कर सत्ता में आ जाती है तो किसानों को पांच एकड़ तक की जमीन के लिए सालाना 5000 रुपये प्रति एकड़ की वित्तीय सहायता दी जाएगी। यह वित्तीय सहायता पीएम किसान से अलग होगी और इस तरह अगर झारखंड में भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आती है तो किसानों को हर साल 11,000 रुपये मिलेंगे।
कृषि मंत्री ने क्या कहा?
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की अध्यक्षता वाली सरकार जब झारखंड में सत्ता में थी तो किसानों को पांच एकड़ तक की जमीन के लिए सालाना 5000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती थी। लेकिन साल 2019 में झारखंड मुक्ति मोर्चा कि सरकार आने के बाद यह वित्तीय सहायता बंद कर दी गई थी। कृषि मंत्री ने कहा कि अगर झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार फिर से सत्ता में आती है तो किसानों को एक बार फिर 5000 रुपये की सालाना वित्तीय सहायता दी जाएगी और यह पीएम किसान से अलग होगी।
