कृषि

काम की खबर....हरियाणा में इस तारीख को होगी सरसों की खरीद, MSP के दाम चुकाएगी सरकार

हरियाणा सरकार 15 मार्च से सरसों की खरीद करेगी। सरकार का दावा है कि हरियाणा पहला राज्य है जहां सभी फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर की जा रही है।

Image

सरसों की खरीद

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि फसल की जल्दी आवक के मद्देनजर 28 मार्च से पहले 15 मार्च से ही सरसों की खरीद शुरू की जाए। उन्होंने यह टिप्पणी रबी विपणन सत्र 2025-26 के दौरान सरसों की खरीद के संबंध में यहां आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए की। सैनी ने कहा कि राज्य सरकार हमेशा किसानों के हितों को प्राथमिकता देती है और उनके कल्याण के लिए काम करती है।

MSP रेट पर होगी खरीद

सैनी ने कहा कि हरियाणा पहला राज्य है जहां सभी फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। सरसों की खरीद के लिए 108 मंडियां निर्धारित की गई हैं। सैनी ने खरीद एजेंसियों, मंडी बोर्ड व संबंधित विभागों को सरसों की खरीद सुचारू रूप से करने के निर्देश दिए।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि राज्य में आमतौर पर 17-20 लाख एकड़ क्षेत्र में सरसों उगाई जाती है, जबकि रबी फसल सत्र 2024-25 के दौरान 21.08 लाख एकड़ क्षेत्र में सरसों उगाई गई है। उन्होंने कहा कि ऐसे में अनुमानित उत्पादन 15.59 लाख टन होने की संभावना है। इस वर्ष भारत सरकार ने सरसों का एमएसपी 5,950 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article