कृषि

Food Testing Laboratories: सरकार 100 खाद्य परीक्षण प्रयोगशालाएं, 50 खाद्य विकिरण केंद्र स्थापित करेगी

मंत्रालय 100 खाद्य परीक्षण प्रयोगशालाएं स्थापित करेगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उत्पाद नियामकों द्वारा निर्धारित मानक मानदंडों को पूरा करते हों। खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के विकास को प्रभावित करने वाले किसी भी मामले और चुनौतियों का समाधान करने का प्रयास होगा।

Image

चिराग पासवान (फाइल फोटो)

Photo : PTI

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान ने सोमवार को कहा कि सरकार प्रसंस्करण स्तर को बढ़ावा देने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के अपने प्रयासों के तहत 100 खाद्य परीक्षण प्रयोगशालाएं और 50 खाद्य विकिरण केंद्र बनाएगी। मंत्री ने उद्योग से उत्पादों की गुणवत्ता से समझौता न करने को कहा क्योंकि इससे न केवल ब्रांड बल्कि देश की छवि भी प्रभावित होती है।

100 खाद्य परीक्षण प्रयोगशालाएं स्थापित होगी

उन्होंने कहा कि मंत्रालय 100 खाद्य परीक्षण प्रयोगशालाएं स्थापित करेगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उत्पाद नियामकों द्वारा निर्धारित मानक मानदंडों को पूरा करते हों। मंत्री ने उद्योग को आश्वासन दिया कि वह खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के विकास को प्रभावित करने वाले किसी भी मामले और चुनौतियों का समाधान करने का प्रयास करेंगे।

उद्योग मंडल फिक्की के सेमिनार को संबोधित करते हुए पासवान ने बर्बादी को कम करने और मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। मंत्री ने उद्योग जगत के कारोबारियों से भारत को वैश्विक खाद्य केन्द्र (फूड बास्केट) बनाने का भी आह्वान किया।

पासवान ने कहा, ‘‘भारतीय खाद्य उत्पादों को वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय होना चाहिए। भारतीय खाद्य मानकों को वैश्विक मानकों के रूप में मान्यता दी जानी चाहिए।’’ पासवान ने कहा कि प्रसंस्करण स्तर को बढ़ावा देने के लिए 50 से अधिक खाद्य विकिरण इकाइयां स्थापित की जाएंगी।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने बहु-उत्पाद खाद्य विकिरण इकाइयां स्थापित करने के लिए संभावित उद्यमियों से पहले ही रुचि पत्र (ईओआई) आमंत्रित किए हैं। ये इकाइयां मंत्रालय के समर्थन से प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना (पीएमकेएसवाई) के एक घटक, एकीकृत शीत भंडारण श्रृंखला और मूल्य संवर्धन अवसंरचना (कोल्ड चेन योजना) के तहत स्थापित की जाएंगी। मांग-संचालित कोल्ड चेन योजना के तहत पात्र परियोजनाओं को अनुदान-सब्सिडी के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। पासवान ने कहा कि खाद्य उद्योग, कुछ वस्तुओं पर जीएसटी में कमी की मांग कर रहा है और उन्होंने इस मुद्दे को सही मंच पर उठाया है।

भाषा इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article