PM Kisan की 19वीं किस्त नहीं मिली? इसके लिए करना होगा ये काम, तब बैंक खाते में आएंगे पैसे

PM Kisan e-KYC: पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त (PM Kisan 19th instalment) के तहत जारी की गई राशि मिली या नहीं। अगर नहीं मिली तो e-KYC पूरा करना होगा। यहां जानिए यह कैसे करें।

PM Kisan e-KYC: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 फरवरी 2025 को बिहार के भागलपुर में पात्र लाभार्थियों के लिए पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त (PM Kisan 19th instalment) जारी की। अगर उन्हें अभी तक अपने बैंक खातों में 2000 रुपये नहीं मिले हैं तो 19वीं किस्त पाने के लिए के लिए पात्र किसानों को e-KYC पूरा करना होगा। सभी भूमिधारक किसान परिवार जिनके नाम पर खेती योग्य भूमि है, वे पीएम-किसान योजना के लिए पात्र हैं। किसानों को वित्तीय सहायता प्राप्त करने में किसी भी रुकावट से बचने के लिए जल्द से जल्द अपना e-KYC पूरा करना होगा।

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi

पीएम किसान के लिए e-KYC जरूरी

पीएम-किसान के लिए e-KYC क्यों जरुरी?

पारदर्शिता बनाए रखने और दुरुपयोग से बचने के लिए अब सभी पीएम-किसान रजिस्टर्ड किसानों के लिए इलेक्ट्रॉनिक नो योर कस्टमर या e-KYCअनिवार्य है। इस प्रक्रिया से, लाभार्थियों की पहचान की पुष्टि की जाती है और बिचौलियों की जरुरत के बिना उचित लोगों को पैसा भेजा जाता है। सरकार ने e-KYC प्रक्रिया को सरल बनाया है और किसानों के लिए प्रक्रिया को आसानी से पूरा करने के लिए कई तरीके पेश किए हैं।

End of Feed