Cooking Oil Price: सभी खाने वाले तेल और तिलहन के दाम टूटे, जानिए ताजा भाव

Cooking Oil Price: देश के प्रमुख बाजारों में सभी तेल-तिलहन कीमतों में गिरावट हुई। सरसों, मूंगफली और सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ), पामोलीन तेल तथा बिनौला तेल के दाम कम हुए। जानिए ताजा भाव।

Cooking Oil Price: मलेशिया एक्सचेंज में भारी गिरावट के बीच सोमवार को देश के प्रमुख बाजारों में सभी तेल-तिलहन कीमतों में गिरावट रही तथा सरसों, मूंगफली और सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ), पामोलीन तेल तथा बिनौला तेल के दाम पर्याप्त हानि के साथ बंद हुए। सूत्रों ने कहा कि विदेशी बाजारों में गिरावट के बीच सरसों, सोयाबीन और मूंगफली तेल-तिलहन भी अछूते नहीं रहे और इनके दाम हानि के साथ बंद हुए। इसके साथ ही मलेशिया एक्सचेंज में लगभग चार प्रतिशत और शिकॉगो एक्सचेंज में भी गिरावट के कारण सीपीओ और पामोलीन तेल के दाम भी पर्याप्त हानि के साथ बंद हुए।

Cooking Oil Price,  edible oil price, mustard oil price, groundnut oil price

खाने वाले तेल के रेट में गिरावट (तस्वीर-Canva)

बाजार सूत्रों ने कहा कि सटोरियों ने वायदा कारोबार में बिनौला (तिलहन) के भाव में और कमी कर दी है। लगभग दो महीने पहले यह लगभग 5,000 रुपये क्विंटल के भाव बिक रहा था लेकिन जब नयी फसल आई है तो सट्टेबाजों ने वायदा कारोबार में इसका भाव घटाकर 3,100-3,200 रुपये क्विंटल कर दिया है। आज वायदा कारोबार में भाव 170-180 रुपये और कम किये गये हैं।

End of Feed