बिहार का दमदार प्रदर्शन: दूध, अंडा और मांस उत्पादन में जबरदस्त उछाल, राष्ट्रीय औसत से निकला आगे

Bihar Milk, Egg, Meat Production: बिहार में पिछले एक वर्ष में दूध, अंडा और मांस उत्पादन में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अंडा उत्पादन करीब 10% बढ़ा, जबकि दूध उत्पादन के मामले में राज्य देश में छठे स्थान पर पहुंच गया है। वहीं मांस उत्पादन में 4.03% वृद्धि के साथ बिहार ने राष्ट्रीय औसत से बेहतर प्रदर्शन किया है, जिसे केंद्र सरकार के ताजा आंकड़ों में बताया गया है।

Bihar Milk, Egg, Meat Production: बिहार में पिछले एक साल के दौरान दूध, अंडा और मांस के उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। हाल ही में भारत सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा जारी आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है। पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की अपर मुख्य सचिव डॉ. एन. विजयालक्ष्मी ने बुधवार (03 दिसंबर 2025) को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि बिहार ने दूध, अंडा और मांस उत्पादन की वार्षिक वृद्धि दर में राष्ट्रीय स्तर को पीछे छोड़ दिया है।

Bihar Milk, Egg, Meat production

देश में बिहार की चमक: दूध, अंडा और मांस उत्पादन में लगातार बढ़त (तस्वीर-istock)

अंडा उत्पादन में 10% तक की बढ़त

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक अपर मुख्य सचिव डॉ. एन. विजयालक्ष्मी ने बताया कि राज्य में अंडा उत्पादन में करीब 9.99 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह राष्ट्रीय औसत 4.44 प्रतिशत से काफी ज्यादा है।

End of Feed