भारत में क्रिएटर्स को मजबूत बनाने के लिए और खेल जगत में क्रांति के लिए ड्रीम11 ला रहा है ‘गुरु होम’

  • Authored by: Times Now
  • Updated Nov 20, 2024, 03:49 PM IST

ड्रीम11 ने भारत में फैंटेसी स्पोर्ट्स और क्रिएटर्स की इकॉनमी को बदलने के लिए 'गुरु होम' लॉन्च किया है। इसका उद्देश्य खेल प्रेमियों को अनुभवी 'गुरुओं' से जोड़ना है, जो टीम बनाने की रणनीतियों पर अपनी विशेषज्ञता साझा करते हैं। यह पहल क्रिएटर्स को अपनी खेल की समझ दिखाने और कमाई का स्थाई स्रोत विकसित करने का एक मजबूत मंच प्रदान करती है।

भारत में फैंटेसी स्पोर्ट्स और क्रिएटर्स की इकॉनमी को नए सिरे से बदलने के लिए 220 मिलियन के यूजर वाला दुनिया का सबसे बड़ा फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफार्म ड्रीम11 लाया है- गुरु होम। जिसका मकसद है, किसी खेल प्रेमी को किसी अनुभवी ‘गुरु’ से जोड़ना। ये वो एक्सपर्ट्स हैं जो कई तरह के खेलों में टीम बनाने की रणनीतियों पर अपना अनुभव साझा करते हैं।

.

ड्रीम11 की ये पहल सिर्फ एक फीचर मात्र नहीं है; ये देश के क्रिएटर्स की इकॉनमी को बढ़ाने और मजबूती देने के लिए डिजाइन की गई है। Dream11 ने 2028 तक 50,000 से ज्यादा क्रिएटर्स को अपने साथ जोड़ने का लक्ष्य रखा है, जिसमें टियर 3 और टियर 4 शहरों के टैलेंट पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। ऐसा करके खेल एक्सपर्ट्स की शानदार कम्युनिटी बनेगी, फैन्स की भागीदारी सिर्फ खेल देखने तक सीमित नहीं रहेगी और क्रिएटर्स के लिए भी इकॉनमी के लिहाज से नए रास्ते खुलेंगे।

End of Feed