करवाचौथ पर डीजे पर डांस करते हुए महिला की हुई मौत,नाचते वक्त डांस फ्लोर पर गिरी वीडियो भी आया सामने

​​करवा चौथ के दिन आशा रानी ने अपने पति तरसेम लाल की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा था, वहीं रात को वह अपने पति तरसेम लाल और पोती के साथ एक कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में गई थीं। मृतका आशा रानी अपनी सहेलियों के साथ गानों पर नाचकर खुशियां मना रही थीं।

पंजाब के बरनाला में करवाचौथ पर एक महिला की डीजे पर डांस करते वक्त मौत हो गई। करवा चौथ पर महिलाएं व्रत रखती हैं और अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। लेकिन उस पति पर क्या बीतती होगी जब करवा चौथ का व्रत खोलने से कुछ मिनट पहले ही व्रती महिला की मृत्यु हो जाए ऐसी ही एक घटना बरनाला के तपा मंडी निवासी तरसेम लाल और उनके परिवार के साथ हुई है। जानकारी के अनुसार, करवा चौथ के दिन तपा मंडी के बाग कॉलोनी निवासी तरसेम लाल की पत्नी 59 वर्षीय आशा रानी की मृत्यु हो गई। वह एक समाज सेवी परिवार से ताल्लुक रखती थीं और अपने घर-परिवार में खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही थीं।

karwa chauth

करवाचौथ पर डीजे पर डांस करते हुए महिला की हुई मौत। तस्वीर-टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल

करवा चौथ के दिन आशा रानी ने अपने पति तरसेम लाल की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा था, वहीं रात को वह अपने पति तरसेम लाल और पोती के साथ एक कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में गई थीं। मृतका आशा रानी अपनी सहेलियों के साथ गानों पर नाचकर खुशियां मना रही थीं। लेकिन नाचते-नाचते उन्हें अचानक दौरा पड़ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना का पता चलते ही उनके पति तरसेम लाल ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना से शहर में शोक की लहर है, वहीं परिवार अपना दुःख साझा कर रहा है।

End of Feed