वार-पलटवार के बीच रूस संग शांति के प्रयास पड़े धीमे, ट्रंप और EU नेताओं से मिलने को तड़प रहे जेलेंस्की

Russia Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शुक्रवार को कहा कि रूस के साथ तीन साल से जारी युद्ध को समाप्त करने की कोशिशों को लेकर हालिया घटनाक्रमों पर चर्चा करने के लिए यूक्रेनी अधिकारी अगले सप्ताह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूरोपीय नेताओं से मिलना चाहते हैं।

Russia Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शुक्रवार को कहा कि रूस के साथ तीन साल से जारी युद्ध को समाप्त करने की कोशिशों को लेकर हालिया घटनाक्रमों पर चर्चा करने के लिए यूक्रेनी अधिकारी अगले सप्ताह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूरोपीय नेताओं से मिलना चाहते हैं। इन बैठकों का मकसद शांति प्रयासों को आगे बढ़ाना है। जेलेंस्की ने इस बात पर गहरी निराशा जताई है कि रूस बातचीत में कोई रुचि नहीं दिखा रहा है और आम नागरिकों पर हमले जारी हैं।

US Russia Ukraine

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (दाएं), यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (बीच) और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (दाएं) (फाइल फोटो)

ट्रंप भी जता चुके हैं नाराजगी

समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, ट्रंप भी इस बात को लेकर नाराजगी जता चुके हैं कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जेलेंस्की से सीधी बातचीत के लिए अमेरिका के प्रस्ताव को टाल दिया है। ट्रंप ने कहा था कि यदि दो हफ्तों के भीतर बातचीत नहीं होती तो वे आगे के कदम का फैसला करेंगे। पिछले महीने ट्रंप ने कहा था कि पुतिन ‘‘बातें तो अच्छी करते हैं, लेकिन फिर सब पर बमबारी कर देते हैं।’’ हालांकि, उन्होंने यूक्रेन द्वारा किए गए हमलों की भी आलोचना की थी।

End of Feed