दुनिया

युद्धविराम से पहले कमजोर स्थिति में आए जेलेंस्की, रूस ने छीन लिया वो इलाका, जिसपर था यूक्रेन का कब्जा

रूसी सेना का फिर से आना और पुतिन का अपने सैनिकों से मिलने का हाई-प्रोफाइल दौरा ऐसे समय में हुआ है, जब ट्रंप युद्ध का कूटनीतिक तरीके से अंत चाहते हैं, जो तीन साल पहले रूसी आक्रमण के साथ शुरू हुआ था।

Image

यूक्रेन के हमले में तबाह हुआ रूसी टैंक

Photo : AP

रूस यूक्रेन के बीच शांति समझौता आगे बढ़ता दिख रहा है, युद्धविराम पर बात चल रही है। इस युद्धविराम की बातचीत के बीच रूस ने एक और मोर्चे पर यूक्रेन को पटक दिया है। युद्ध से पहले यूक्रेन कमजोर स्थिति में दिख रहे हैं। रूस ने यूक्रेन से वो इलाका छीन लिया है, जिसपर यूक्रेन ने कब्जा कर रखा था।

रूस ने छीनी अपनी जमीन

अगस्त में यूक्रेनी सेना ने सीमा पार हमला करके, रूस से अनुमानित 1,300 वर्ग किलोमीटर (500 वर्ग मील) भूमि छीन लिया था। यह यूक्रेन के लिए बहुत जरूरी मनोबल बढ़ाने वाला था। अब जब युद्धविराम की बात हो रही थी, तब यूक्रेन इस क्षेत्र को लेकर, रूस के सामने मोल-तोल कर सकता था, लेकिन जैसे ही युद्धविराम की बात होने लगी, पुतिन की सेना ने अचानक से हमला बोला और यूक्रेन से इस क्षेत्र को छीन लिया। सुदजा शहर में तेजी से हार के बाद उसकी सेना पीछे हट रही है।

रूस का दावा

रूसी रक्षा मंत्रालय का दावा है कि उसने कुर्स्क में यूक्रेनी परिचालन केंद्र सुदज़ा शहर पर फिर से कब्ज़ा कर लिया है, यह दावा राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा कुर्स्क में अपने कमांडरों से मिलने के कुछ घंटों बाद किया गया। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है। वहीं, यूक्रेनी अधिकारियों ने अभी कोई टिप्पणी नहीं की है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article