जाकिर नाइकः पाकिस्तान के कराची में जाकिर नाइक ने कहा कि मैं समझता था डॉक्टर बनना सबसे अच्छा पेशा है, लेकिन सबसे अच्छा नहीं। अगर मैं किसी बीमार का इलाज करता हूं तो मुझे खुशी होती। लेकिन अगर किसी गैर मुस्लिम को इस्लाम की तरफ दावत देता हूं तो जो खुशी दिल में होती है वो बीमार को सही करने से लाखों गुना ज्यादा है। अल्लाह कहते हैं कि अगर एक शख्स को आप गैर मुस्लिम को मुस्लिम बनाते हैं तो लाल ऊंट के बराबर है। अगर आप लोगों को अल्लाह की तरफ लेकर आते हैं तो आपको जन्नत की टिकट मिलेगी। हमें कोशिश करना चाहिए कि हमें जन्नत का पासपोर्ट मिले। सबसे बेस्ट सेंटर है अल्लाह सेंटर।
भारत में मोस्ट वांडेट जाकिर नाइक ने फिर उगला जहर
नफरत भरे भाषणों के लिए मशहूर है जाकिर नाइक
बता दें, जाकिर नाइक कथित मनी लॉन्ड्रिंग और नफरत भरे भाषणों के माध्यम से उग्रवाद को भड़काने के लिए वांटेड है। वह 2016 में भारत से चला गया था। मलेशिया में महाथिर मोहम्मद के नेतृत्व वाली पिछली सरकार ने इस्लामी उपदेशक को अपने देश में स्थायी निवास की अनुमति दी थी। जानकारी के मुताबिक, मलेशियाई सरकार के समक्ष भारत का प्रत्यर्पण अनुरोध लंबित है।
