ईरान युद्ध के बीच यमन के हूती विद्रोहियों का कोहराम, सऊदी अरब के अभा हवाई अड्डे पर किया मिसाइल और ड्रोन हमला

यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार ने पहले कहा था कि सना एयरपोर्ट पर किया गया हमला एक ईरानी विमान को उतरने से रोकने के लिए किया गया था। हूतियों ने इस हमले का बदला लेने की कसम खाई।

Houthis Strike Saudi Arabia Abha Airport: ईरान समर्थित यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने सऊदी अरब के अभा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया है। उनका दावा है कि यह हमला सऊदी अरब द्वारा सना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर किए गए हवाई हमलों के जवाब में किया गया, जिनके लिए उन्होंने रियाद को जिम्मेदार ठहराया। सोमवार को हुए इन हमलों में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन इन्हें कई वर्षों बाद सऊदी अरब और हूतियों के बीच तनाव में सबसे बड़ा उछाल माना जा रहा है। सऊदी अधिकारियों ने यमन में हुए हवाई हमलों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

houthi rebels

हूती विद्रोहियों ने किया सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमला (फाइल फोटो)

जनरल याह्या सरी ने एयरलाइंस को चेताया

हूती सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरी ने टेलीग्राम पर जारी वीडियो बयान में एयरलाइनों को सऊदी हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल न करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि जब तक सना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लगाया गया प्रतिबंध नहीं हटाया जाता, तब तक इन चेतावनियों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार ने पहले कहा था कि सना एयरपोर्ट पर किया गया हमला एक ईरानी विमान को उतरने से रोकने के लिए किया गया था। हूतियों ने इस हमले का बदला लेने की कसम खाई। इसे हाल के वर्षों की अपेक्षाकृत शांत स्थिति के बाद दोनों पक्षों के बीच पहली बड़ी सैन्य तनातनी माना जा रहा है।

End of Feed