इजरायल के पावर प्लांट पर हूतियों ने किया रॉकेट से हमला, जानिए कितना हुआ नुकसान

इजराइल पर हूती विद्रोही लगातार हमले कर रहा है। कई रॉकेट और मिसाइल इजराइल के शहरों पर दागे जा चुके हैं। कुछ को इजराइल रोकने में सफल रहा है तो कुछ से उसे नुकसान भी हुआ है।

यमन के हूती समूह ने रविवार को इजरायल पर रात में किए गए रॉकेट हमले की जिम्मेदारी ली और दावा किया कि उसने ओरोट राबिन बिजली संयंत्र को निशाना बनाया। हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरिया ने हूती द्वारा संचालित अल-मसीरा टीवी पर प्रसारित एक बयान में कहा कि हमने इजरायल के हाइफा के दक्षिण में ओरोट राबिन बिजली संयंत्र को निशाना बनाकर एक सैन्य अभियान चलाया।

Houthis attack

इजराइल पर हूतियों का हमला (प्रतीकात्मक फोटो)

End of Feed