दुनिया

लड़ाकू जेट, हेलीकॉप्टर, तोप और मिसाइल...इजराइल को अमेरिका बेचेगा 8 अरब डॉलर के हथियार

इजराइल इस समय कई मोर्चों पर लड़ रहा है। एक ओर से हमास है, दूसरी ओर से हिजबुल्लाह, तीसरी ओर से हुती विद्रोही और ईरान तो है ही। इन खतरों के बीच अमेरिका, इजराइल के साथ खड़ा रहा है।

Image

इजराइल को मिसाइल समेत कई तरह के हथियार देगा अमेरिका

Photo : AP

जो बाइडेन प्रशासन इजरायल के लिए 8 अरब डॉलर के हथियार सौदे का प्रस्ताव रखा है। इसमें हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलें और 500 पाउंड (226.79 किलो) के भारी बम शामिल हैं। बाइडेन प्रशासन ने अनौपचारिक रूप से अमेरिकी कांग्रेस को इजरायल के साथ प्रस्तावित 8 बिलियन डॉलर के हथियार डील की सूचना दी है। द टाइम्स ऑफ इजरायल के मुताबिक एक्सियोस ने दो स्रोतों का हवाला देते हुए यह जानकारी दी है।

जाते-जाते बाइडन ने दिया इजराइल को तोहफा

इस डील में लड़ाकू जेट और हमलावर हेलीकॉप्टरों के लिए गोला-बारूद के साथ-साथ तोपखाने के गोले भी शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक डील का कुछ हिस्सा मौजूदा अमेरिकी स्टॉक से पूरा किया जा सकता है, लेकिन ज्यादातर को पूरा होने में एक साल या उससे ज्यादा का समय लगेगा। यह संभवतः बाइडेन प्रशासन की ओर से इजरायल के लिए स्वीकृत होने वाली आखिरी हथियार-डील होगी।

मिसाइल और तोप शामिल

इस सौदे के लिए प्रतिनिधि सभा और सीनेट समितियों की मजूरी जरूरी है। पैकेज में कथित तौर पर लड़ाकू विमानों के लिए हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलें शामिल हैं, जो ड्रोन सहित हवाई खतरों से बचाव करती हैं। 155 एमएम के तोप के गोले और हेलफायर एजीएम 114 मिसाइलें जो अटैक हेलिकॉप्‍टर में इस्‍तेमाल किए जाती हैं।

इजराइल को होगा फायदा

इससे पहले अमेरिका ने 500 पाउंड के बमों वाली एक खेप को रोक दिया था लेकिन बाद में इन्हें वितरित कर दिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक विदेश विभाग ने कांग्रेस को बताया कि इस सौदे का उद्देश्य 'महत्वपूर्ण युद्ध सामग्री और वायु रक्षा क्षमताओं के भंडार की फिर से सप्लाई करके इजरायल की दीर्घकालिक सुरक्षा का समर्थन करना है।' रिपोर्ट में एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से कहा, "राष्ट्रपति ने स्पष्ट कर दिया है कि इजरायल को अपने नागरिकों की रक्षा करने का अधिकार है, जो अंतरराष्ट्रीय कानून और अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के अनुरूप है, और उसे ईरान और उसके प्रॉक्सी संगठनों को भी रोकना है। हम इजरायल की रक्षा के लिए जरूरी मदद प्रदान करना जारी रखेंगे।"

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article