दुनिया

Yellow Clothes Ban in Malaysia: इस देश में भूल कर भी मत पहनना 'पीले रंग के कपड़े', पहन लिए तो खैर नहीं

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Dec 20, 2023, 07:39 PM IST

Yellow Clothes Ban in Malaysia: क्या आपको पता है कि मलेशिया में पीले कपड़े पहनना बैन है, यहां साल 2015 में पीले कपड़ों पर बैन लगाया गया था, इसके पीछे की वजह भी खास है।

Image

मलेशिया में साल 2015 में पीले कपड़ों पर बैन लगाया गया था

Photo : iStock

Yellow Clothes in Malaysia: पीला रंग (Yellow Color) वैसे तो भारत और कुछ और देशों में काफी शुभ माना जाता है और खासतौर पर भारतीय शादी ब्याह और पूजा के खास मौकों पर इस रंग का अलग ही महत्व है, पर दुनिया में ऐसे भी मुल्क हैं जहां पीले रंग के कपड़े (Yellow Clothes) पहनने पर बैन है जी हां हम बात कर रहे हैं मलेशिया (Yellow Clothes Malaysia) की जहां ऐसा करने पर सजा हो सकती है।

सरकार ने पीले रंग के कपड़ों पर ही बैन लगा दिया

यहां साल 2015 में पीले कपड़ों पर बैन लगाया गया था, बताते हैं कि मलेशिया के प्रधानमंत्री के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ग्रुप ने पीले कपड़े पहने थे, जिसके बाद सरकार ने पीले रंग के कपड़ों पर ही बैन (Malaysia Yellow Clothes Ban) लगा दिया।

प्रदर्शनकारियों ने पीली टी-शर्ट पहनकर सड़कों पर प्रदर्शन किया था

साल 2015 में हजारों प्रदर्शनकारियों ने पीली टी-शर्ट पहनकर कुआलालंपुर की सड़कों पर जमकर प्रदर्शन किया था और मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रज़ाकी के इस्तीफे की मांग की थी और इस दौरान वहां के लोगों ने पीली टी-शर्ट पहनीं थी तभी से पीले रंग के कपड़े को लेकर सरकार ने कड़ा रूख अपना लिया था।

Yellow Clothes Ban in Malaysia

Yellow Clothes Ban in Malaysia

पीली टी-शर्ट पर 'Bersih 4'

आंदोलन के दौरान पहनी गयी पीली टी-शर्ट पर 'Bersih 4' लिखा हुआ था जिसका अर्थ है 'साफ-सुथरा चुनाव' और 'क्लीन एंड फेयर इलेक्शन (Clean and Fair Election), मलेशिया की होम मिनिस्ट्री ने पीले कपड़ों की बिक्री, खरीद, प्रोडक्शन आदि को बैन कर दिया, अब पीली शर्ट या टी-शर्ट विशेष तौर पर अगर उसपर 'Bersih' या 'Bersih 4' लिखा हुआ है तो वो मलेशिया में बैन है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article