दुनिया

इस शहर में पत्तेगोभी की तरह कपड़े पहनते हैं लोग, माइनग 60 डिग्री में ऐसे रहते हैं जिंदा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 21, 2023, 02:58 PM IST

World coldest city Yakutsk : सवाल है कि इतनी ठंडी एवं मौसम की विपरीत दशाओं में लोग यहां रहते कैसे हैं। यह सवाल सभी के मन में उठता है कि जमा देने वाली बर्फ और हड्डियों तक को कड़कड़ा देने वाली बर्फीली हवाओं के बीच यहां के लोग आखिर कैसे अपना जीवन यापन करते हैं।

Image

रूस के साइबेरिया इलाके का शहर है याकूत्सक। तस्वीर-इंस्टाग्राम

World coldest city Yakutsk : दुनिया के कई हिस्सों में इन दिनों भयंकर सर्दी पड़ रही है। यूरोप, अमेरिका के इलाके बर्फ की चादर में लिपट गए हैं। इन इलाकों में तापमान माइनस में है। लेकिन क्या आपको दुनिया के सबसे ठंडे स्थान के बारे में पता है। दुनिया का सबसे ठंडा और बर्फीला स्थान रूस का याकूत्सक शहर है। इस बार माइनस तापमान ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस बार यहां का तापमान माइनस 62.7 डिग्री सेल्सियस (माइनस 80.9 डिग्री फॉरेनहाइट) तक जा पहुंचा है। माइनस तापमान में इतनी गिरावट दो दशकों के बाद हुई है। इससे दो दिन पहले इस शहर में तापमान माइनस 50 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

माइनस में रहता है पूरे साल तापमान

सवाल है कि इतनी ठंडी एवं मौसम की विपरीत दशाओं में लोग यहां रहते कैसे हैं। यह सवाल सभी के मन में उठता है कि जमा देने वाली बर्फ और हड्डियों तक को कड़कड़ा देने वाली बर्फीली हवाओं के बीच यहां के लोग आखिर कैसे अपना जीवन यापन करते हैं। तो इसका भी जवाब है। याकूत्सक शहर के लोग माइनस वाले मौसम के आदी हो चुके हैं। इस तरह का मौसम उनके लिए सामान्य बात है। यहां पूरे साल तापमान माइनस में ही रहता है। ऐसा नहीं है कि माइनस में तापमान होने की वजह से यहां के लोग सुविधाओं से दूर रहते हैं। यहां के लोगों के पास वे सारी सुविधाएं मौजूद हैं जो किसी चमक-धमक वाले शहर में होती हैं।

शहर में हैं मनोरंजन के सभी साधन

याकूत्सक शहर की आबादी करीब दो लाख 70 हजार है। इस शहर में मनोरंजन के सभी साधन और यातायात के लिए सार्वजनिक साधन मौजूद हैं। यहां थियेटर, रेस्टोरेंट, पब, स्कूल, सामुदायिक भवन सभी कुछ हैं। इतनी भीषण सर्दी के बीच यहां सभी कुछ चलता रहता है, कुछ भी बंद नहीं होता। भीषण ठंड में घर से बाहर लोगों का निकलना जारी रहता है लेकिन ज्यादा देर तक बाहर रहने पर वे जम सकते हैं। इस बात को वे समझते हैं। इस शहर में घने कोहरे की चादर हमेशा बिछी रहती है जो इसे एक अलग रूप देती है।

हैट एवं हुड लगाना अनिवार्य

सर्दी एवं ठंड से बचने के लिए लोग यहां अपना पूरा ख्याल रखते हैं। कई लेयर में गर्म रखने वाले कपड़े और हाथों में दास्ताने पहनते हैं। हैट एवं हुड लगाना अनिवार्य है। लोगों का कहना है कि यदि आपने मौसम के हिसाब से खुद को सुरक्षित नहीं रखा तो आप मुसीबत में फंस जाएंगे। यहां स्थानीय बाजार में मछली बेचने वाले एक व्यक्ति का कहना है कि ठंडी से बचने के लिए पत्तेगोभी की तरह कई लेयर में गर्म कपड़े पहन लीजिए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article