Xi Jinping India Summit: अगले महीने भारत आ सकते हैं शी जिनपिंग, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में करेंगे शिरकत

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अगले महीने नई दिल्ली में होने वाले BRICS Summit में शामिल हो सकते हैं। यह करीब सात साल बाद उनकी संभावित भारत यात्रा होगी। रॉयटर्स के मुताबिक, चीन करीब 400 अधिकारियों के बड़े प्रतिनिधिमंडल की तैयारी कर रहा है। शी की संभावित यात्रा को भारत-चीन संबंधों में हालिया सुधार और दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संवाद बढ़ने के अहम संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

Xi Jinping India Summit: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अगले महीने नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit) में शामिल हो सकते हैं। अगर उनका दौरा होता है तो यह करीब सात साल बाद उनकी पहली भारत यात्रा होगी। तीन सूत्रों के हवाले से रॉयटर्स ने बताया है कि चीन इस दौरे के लिए करीब 400 अधिकारियों के बड़े प्रतिनिधिमंडल की तैयारी कर रहा है।

xi jinping news (2)

400 सदस्यीय टीम के साथ भारत आ सकते हैं शी जिनपिंग। AI IMAGE

भारत इस साल 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। शी की संभावित मौजूदगी को ब्रिक्स के एजेंडे से ज्यादा भारत-चीन संबंधों में आए बदलाव के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। दोनों देशों के रिश्ते 2020 में सीमा पर हुई हिंसक झड़पों के बाद लंबे समय तक तनावपूर्ण रहे हैं।

End of Feed