दुनिया

दुबई में होगा ग्लोबल स्पिरिचुअल फेस्टिवल, मोदी सरकार के मंत्री सहित कई दिग्गज होंगे शामिल

Global spiritual festival: कार्यक्रम में प्रवासी भारतीय, उद्योगपति और आध्यात्मिक गुरुओं का एक विशाल संगम देखने को मिलेगा। यह आयोजन भी उसी दिशा में एक बड़ा कदम है, जहां भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म को दुनियाभर में नई पहचान मिलेगी।

Image

विश्व धार्मिक सम्मेलन।

Global spiritual festival: एक तरफ उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ 2025 की झलक दुनिया देखेगी वहीं, दूसरी ओर दुबई में भारतीय संस्कृति और सभ्यता को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने की तैयारी है। दुबई में 19 जनवरी से 21 जनवरी 2025 तक होने वाले 'ग्लोबल स्पिरिचुअल फेस्टिवल' के जरिए भारतीय परंपराओं और सनातन धर्म की अलग जगाने की तैयारी है। गोवा के पद्मनाभ पीठाधीश्वर सद्गुरु ब्रह्मेशानंदाचार्य इसकी अगुवानी कर रहे हैं।

इस भव्य आयोजन में शामिल होने के लिए केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत सहित तमाम दिग्गज हस्तियों को निमंत्रण दिया गया है। कार्यक्रम में प्रवासी भारतीय, उद्योगपति और आध्यात्मिक गुरुओं का एक विशाल संगम देखने को मिलेगा। यह आयोजन भी उसी दिशा में एक बड़ा कदम है, जहां भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म को दुनियाभर में नई पहचान मिलेगी।

पद्मनाभ पीठाधीश्वर सद्गुरु ब्रह्मेशानंदाचार्य ने बताया कि यह आयोजन भारतीय संस्कृति को वैश्विक मंच पर स्थापित करने का एक अनूठा प्रयास है। फेस्टिवल में योग, ध्यान, भारतीय संगीत, और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए भारत की समृद्ध धरोहर को प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही, आध्यात्मिकता और सनातन धर्म पर गहन चर्चा भी होगी। इस आयोजन में वैश्विक मंच पर आध्यात्मिकता और सनातन धर्म पर चर्चा सत्र आयोजित किए जाएंगे जिसमें विशेषज्ञ अपने अनुभव और ज्ञान से परिपूर्ण व्याख्यान देंगे।

कार्यक्रम में क्या खास

यह कार्यक्रम न केवल भारतीय मूल्यों को बढ़ावा देगा, बल्कि दुनियाभर के लोगों को हमारी परंपराओं से जोड़ने का काम करेगा। यह आयोजन भारतीय संस्कृति और सभ्यता का वैश्विक उत्सव है। यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारत की महान परंपराओं को दुनिया तक पहुंचाने का प्रयास है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article