पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में अनुयायियों का लगा तांता; राष्ट्रपति मुर्मू ने भी दी श्रद्धांजलि

Pope Francis Funeral: पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में विश्व नेताओं और कैथोलिक अनुयायियों ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर शनिवार को उन्हें अंतिम विदाई दी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टॉर्मर मौजूद थे।

Pope Francis Funeral: पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में विश्व नेताओं और कैथोलिक अनुयायियों ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर शनिवार को उन्हें अंतिम विदाई दी। इस कार्यक्रम में पोप के रूप में फ्रांसिस की प्राथमिकताएं और पादरी के रूप में उनकी इच्छाएं प्रतिबिंबित हुईं।कई देशों के राष्ट्रपति और राजकुमार ‘सेंट पीटर्स स्क्वायर’ में फ्रांसिस के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल हुए तथा बेसिलिका में उन्हें दफनाया जाएगा। करीब 2,50,000 लोग अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल हुए।

Pope Francis

पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़

वहां बड़ी संख्या में युवा मौजूद थे। शायद यही वजह है कि इस कार्यक्रम में माहौल गंभीर नहीं था। और जब प्रार्थना सभा के आरंभ में फ्रांसिस के साधारण ताबूत को सेंट पीटर्स बेसिलिका से बाहर लाया गया तो शोक संतप्त लोग मोबाइल फोन से ‘सेल्फी’ ले रहे थे।

End of Feed