Malaysia Puffer Fish: मलेशिया (Malaysia) से एक बुजुर्ग महिला की मौत का मामला सामने आया है बताया जा रहा है कि उसने बड़े चाव से पफर मछली (Puffer Fish) घर पर बनाकर खाई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई वहीं उसका पति कोमा में चला गया है उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मलेशिया में पफर मछली खाने से एक बुजुर्ग दंपति की जान पर बन आई
बुजुर्ग दंपति की बेटी ने इसके बारे में बताया कि उसके पिता ने पास की दुकान से पफर मछली खरीदी थी इसके बाद दोनों ने दोपहर के खाने में मछली खाई खाते ही उनकी मां कांपने लगी और उन्हें सांस लेने में कठिनाई होने लगी।
मछली से बनी डिश खाने के बाद से महिला को उल्टियां शुरू हो गईं
बुजुर्ग दंपती के परिजनों के मुताबिक, जहरीली मछली की चपेट में आने की यह घटना 25 मार्च की है बुजुर्ग दंपती ने एक स्थानीय दुकान से पफर फिश (Puffer Fish) खरीदी थी फिर दोनों ने इस मछली से बनी डिश खाई इसके बाद से महिला को उल्टियां होनी शुरू हो गईं और सांस लेने में दिक्कत होने लगी वहीं उसके पति को भी ऐसी ही समस्या होने लगी और वो कोमा में चला गया है उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पफर फिश से बनी डिश बेहद पॉपुलर
जानकार बताते हैं कि पफर फिश में बेहद जहर होता है इस मछली में टेट्रोडोटॉक्सिन (tetrodotoxin) और सैक्सिटॉक्सिन (saxitoxin) पाया जाता है इये पकाने पर भी खत्म नहीं होते हैं इसके बावजूद पफर फिश से बनी डिश बेहद प्रसिद्ध है।
