पनामा नहर को वापस ले लेगा अमेरिका? ट्रंप ने दे डाली धमकी

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने संबोधन में कहा कि जब उनका दूसरा कार्यकाल शुरू होगा और उस दौरान यदि कुछ सिद्धांतों का पालन नहीं किया गया तो वह पनामा नहर को अमेरिका को पूर्ण रूप से, शीघ्रता से और बिना किसी प्रश्न के वापस करने की मांग करेंगे।

क्या अमेरिका पनामा नहर को फिर से कब्जे में लेने की तैयारी कर रहा है? दरअसल अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसी धमकी दी है, जिसके बाद से पनामा नाराज दिख रहा है। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि उनका प्रशासन पनामा नहर पर नियंत्रण हासिल करने का प्रयास कर सकता है जिसे अमेरिका ने ‘‘मूर्खतापूर्ण’’ तरीके से अपने मध्य अमेरिकी सहयोगी को सौंप दिया था।

End of Feed