दुनिया

खैबर पख्तूनख्वा में TTP का कमांडर, पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई में 11 आतंकी ढेर

पाकिस्तान में सुरक्षाबलों की कार्रवाई में 11 आतंकी मारे गए हैं। अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पाक सुरक्षाबलों ने दो ऑपरेशन्स को अंजाम दिया, जिसमें ये आतंकी मारे गए।

Image

खैबर पख्तूनख्वा में 11 संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया गया

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान में मारे गए 11 आतंकी
  • टीटीपी के कमांडर समेत 11 की मौत
  • 4 आतंकी घायल, इलाज जारी

पाकिस्तान में टीटीपी के हमलों से बौखलाए पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने अब बड़ा पटलवार किया है। पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने टीटीपी के एक कमांडर समेत 11 आतंकियों को मार गिराया है। हाल के दिनों में पाकिस्तान में कई हमले हुए हैं, जिसमें सेना के जवानों समेत आम लोग भी मारे गए हैं।

अशांत खैबर पख्तूनख्वा में मारे गए आतंकी

सुरक्षा बलों ने रविवार को अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दो अभियानों में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के एक कमांडर सहित 11 संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया। आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद खैबर जिले की अशांत तिराह घाटी और लक्की मरवत जिले में ये अभियान संचालित किए गए।

टीटीपी का कमांडर भी ढेर

आतंकवादियों का एक समूह पीर मेला के रास्ते तिराह घाटी से आगे बढ़ रहा था, तभी सुरक्षा बलों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद हुई गोलीबारी में 10 आतंकवादी मारे गए जबकि चार अन्य घायल हो गए। सूत्रों ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों में एक कमांडर भी शामिल है जो समूह का नेतृत्व कर रहा था।

दूसरे ऑपरेशन में एक और आतंकी मारा गया

दूसरी घटना में, लक्की मरवत जिले में पुलिस और आतंकवाद निरोधक विभाग (सीटीडी) ने शागई क्षेत्र में एक संयुक्त अभियान चलाया। गोलीबारी के दौरान एक आतंकवादी मारा गया।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article