दुनिया

Wikipedia Ban in Pakistan: पाकिस्तान ने 'विकिपीडिया' पर लगाया बैन, ईशनिंदा कंटेंट को लेकर कार्रवाई

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Feb 4, 2023, 06:55 PM IST

Pakistan Blocks Wikipedia: पाकिस्तानी हाई कोर्ट के निर्देश पर पाकिस्तान टेलीकॉम अथॉरिटी ने 48 घंटों के लिए विश्वकोश-वेबसाइट चेतावनी जारी की थी अब ये एक्शन लिया है।

Image

पाकिस्तान में विकीपीडिया बैन

पाकिस्तान ने विकिपीडिया (wikipedia) को अपने देश में ब्लॉक कर दिया है यह एक्शन ईशनिंदा न हटाने पर लिया गया है, बताते हैं कि पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण (PTA) की तरफ से विकिपीडिया को पहले ही चेतावनी दी गई थी लेकिन फिर भी कोई एक्शन नहीं हुआ तो यह कार्रवाई की गई है। पाकिस्तान मीडिया के मुताबिक पाकिस्तान टेलीकॉम अथॉरिटी (PTA) द्वारा विकिपीडिया की सेवाओं ब्लैकलिस्ट किया गया है।

गौर हो कि विकिपीडिया को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया था कि वेबसाइट से 'ईशनिंदा' समझी जाने वाली सामग्री को हटा दिया जाए, लेकिन विकिपीडिया ने इसपर कोई एक्शन नहीं लिया तो आखिर ये कदम उठाना पड़ा।

PTA ने ट्वीट कर जानकारी दी कि पीटीए ने जो निर्देश दिया था, उसका पालन जानबूझकर विकिपीडिया ने नहीं किया था यही कारण था कि उसे 48 घंटे के लिए बैन कर दिया गया है वहीं यह बैन कब तक हटाया जाएगा इसको लेकर कहा गया है कि कथित गैरकानूनी कंटेंट को हटाने के अधीन विकिपीडिया से बैन हटाने पर पुनर्विचार किया जाएगा।

गौर हो कि विकिपीडिया पर इसी तरह का एक्शन चीन, ईरान, रूस, म्यांमार सऊदी अरब, सीरिया में भी हो चुका है इन देशों ने भी प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगा दिया था।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article