दुनिया

Gaza Hospital Attack : गाजा अस्पताल पर हमला क्यों करेगा इजरायल? इन सवालों के जवाब हैं जरूरी

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 19, 2023, 10:10 AM IST

Gaza Hospital Attack : गाजा के अस्पताल पर हमले का आरोप हमास ने इजराइल पर लगाया तो इजराइल ने सबूतों के साथ हमास की पोल खोल दी। इजराइल की सेना ने वीडियो जारी किए। इस वीडियो में साफ साफ दिख रहा है कि गाजा सिटी से हमास रॉकेट को इजराइल की तरफ दाग रहा है, और उसी में एक रॉकेट पास ही के अल अहली अस्पताल पर गिर पड़ता है। जिस से 500 लोगों की जान चली जाती है।

Gaza Hospital Attack : गाजा के अस्पताल पर हमला और 500 लोगों की मौत से अरब देश भड़के हुए हैं। ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने कहा कि गाजा के अस्पताल पर गिराए गए अमेरिकी-इजरायली बमों की लपटें जल्द ही इजराइल को भी अपनी चपेट में ले लेंगी। इस युद्ध अपराध के दौरान किसी को भी चुप रहने की इजाजत नहीं है। सऊदी अरब ने कहा है कि गाजा के अस्पताल पर हमला बर्बर है, ये अंतरराष्ट्रीय कानूनों और नियमों का उल्लंघन है। इजरायल के अपराध पर डबल स्टैंडर्ड अपनाए जाते हैं।

गाजा के अस्पताल पर हुए हमले की निंदा

कतर ने कहा है कि गाजा पर इजराइल के हमलों से पूरे क्षेत्र की शांति प्रभावित होगी, तनाव बढ़ेगा, हिंसा का दायरा भी बढ़ेगा और अस्थिरता आएगी। UAE ने कहा कि गाजा के अस्पताल पर हुए हमले की निंदा करते हैं, अंतरराष्ट्रीय कानूनों, आम लोगों और मानवाधिकार से जुड़ी संधियों के तहत आम लोगों को सुरक्षा की जानी चाहिए।

मिस्र के राष्ट्रपति ने कहा कि वो अस्पताल पर इजराइल की बमबारी की कड़ी निंदा करते हैं, ये हमला अंतरराष्ट्रीय कानूनों का खुला उल्लंघन है। इजरायल बार बार ये कह रहा है कि गाजा के अस्पताल पर उसने हमला नहीं किया, इजराइल सबूत भी दिखा रहा है। गाजा के अस्पताल पर हमले को लेकर कुछ सवाल भी हैं। जैसे

  • इजराइल अस्पताल पर बम गिराकर खुद को मानवता विरोधी क्यों दिखाएगा
  • इजराइल लगातार हर माध्यम से इसे आतंक के खिलाफ लड़ाई बता रहा
  • अस्पताल पर बम गिराकर इजराइल खुद को आतंकियों के बराबर क्यों खड़ा करना चाहेगा
  • इजराइल को आम लोगों को ही मारना होता तो वो उत्तरी गाजा खाली करने को क्यों कहता
  • इजराइल आम लोगों को ही मारना चाहता तो जॉर्डन बॉर्डर के पास के आम लोगों को अपने खर्चे पर वहां से क्यों निकालता
  • ठीक बाइडेन के दौरे के पहले इजराइल अस्पताल पर बम गिराकर अपनी छवि को नुकसान क्यों पहुंचाना चाहेगा

इजरायल की सेना ने वीडियो जारी किया

गाजा के अस्पताल पर हमले का आरोप हमास ने इजराइल पर लगाया तो इजराइल ने सबूतों के साथ हमास की पोल खोल दी। इजराइल की सेना ने वीडियो जारी किए। इस वीडियो में साफ साफ दिख रहा है कि गाजा सिटी से हमास रॉकेट को इजराइल की तरफ दाग रहा है, और उसी में एक रॉकेट पास ही के अल अहली अस्पताल पर गिर पड़ता है। जिस से 500 लोगों की जान चली जाती है। इजराइली सेना के प्रवक्ता ने भी कहा कि अस्पताल में धमाका इजराइल नहीं बल्कि हमास के रॉकेट की वजह से हुआ है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article