दुनिया

ट्रंप-मोदी का नाम ले वामपंथी राजनीति पर क्यों भड़कीं इटली की PM मेलोनी, लपेटे में आए बिल क्लिंटर और टोनी ब्लेयर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व कौशल की प्रशंसा करते हुए इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने कहा कि उन्हें पता है कि डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में संयुक्त राज्य अमेरिका को चार साल पहले अफगानिस्तान में जो तबाही देखने को मिली थी, वह फिर कभी नहीं देखनी पड़ेगी।

Image

पीएम मोदी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी

Photo : AP

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी और ट्रंप का नाम लेकर वामपंथ की राजनीति पर जमकर हमला बोला है। इस दौरान मेलोनी ने ब्रिटेन के पूर्व टोनी ब्लेयर और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन को भी लपेट लिया।

क्या बोली जॉर्जिया मेलोनी

इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने वैश्विक राजनीतिक वामपंथ के "दोहरे मानकों" को उजागर करते हुए इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली सहित विश्व नेता अब एक नए वैश्विक आंदोलन को आकार दे रहे हैं। मेलोनोई ने शनिवार को वीडियो लिंक के माध्यम से वाशिंगटन डीसी में एक कंजर्वेटिव पॉलिटिकल एक्शन कॉन्फ्रेंस (CPAC) को संबोधित करते हुए कहा कि ट्रंप की जीत के साथ, उनकी चिड़चिड़ाहट उन्माद में बदल गई है। न केवल इसलिए कि कंजर्वेटिव जीत रहे हैं, बल्कि इसलिए भी कि कंजर्वेटिव अब वैश्विक स्तर पर सहयोग कर रहे हैं।

'वामपंथियों का दोहरा मापदंड'

डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व कौशल को अपना समर्थन देते हुए, इतालवी पीएम ने कहा कि वामपंथी, कंजर्वेटिव दलों के नेताओं की जीत और वैश्विक स्तर पर सहयोग से घबराए हुए हैं। उन्होंने कहा- "जब बिल क्लिंटन और टोनी ब्लेयर ने 90 के दशक में वैश्विक वामपंथी उदारवादी नेटवर्क बनाया, तो उन्हें राजनेता कहा जाता था। आज, जब ट्रंप, मेलोनी, माइली या शायद मोदी बात करते हैं, तो उन्हें लोकतंत्र के लिए खतरा कहा जाता है। यह वामपंथियों का दोहरा मापदंड है, लेकिन हम इसके आदी हो चुके हैं। और अच्छी खबर यह है कि लोग अब उनके झूठ पर विश्वास नहीं करते।"

'हम स्वतंत्रता की रक्षा करते हैं'

इतालवी प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके द्वारा उन पर फेंके गए सभी कीचड़ के बावजूद, नागरिक उनके लिए मतदान करना जारी रखते हैं क्योंकि, "हम स्वतंत्रता की रक्षा करते हैं। हम अपने राष्ट्रों से प्यार करते हैं। हम सुरक्षित सीमाएं चाहते हैं। हम व्यवसायों और नागरिकों की रक्षा करते हैं... हम परिवार और जीवन की रक्षा करते हैं। हम अपने विश्वास और अपनी मुक्त अभिव्यक्ति के पवित्र अधिकार की रक्षा करते हैं।"

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article