दुनिया

कौन थी गुरसिमरन कौर, कनाडा के वॉलमार्ट ओवन में पाई गई थी मृत

भारतीय मूल की एक लड़की की कनाडा में बॉडी मिलने का मामला उलझ गया है। अभी कनाडा पुलिस मौत की वजह का खुलासा नहीं कर पाई है। लड़की की लाश एक ओवन में मिली थी। लड़की 3 साल पहले अपनी मां के साथ कनाडा गई थी।

Image

गुरसिमरन कौर 19 वर्षीय भारतीय-कनाडाई लड़की थी।

Photo : Twitter

Gursimran Kaur: कनाडा के हैलिफैक्स भारतीय मूल की लड़की की मौत का मामला उलझता जा रहा है। 19 साल की गुरसिमरन कौर 3 साल पहले अपनी मां के साथ कनाडा गई थी। स्थानीय पुलिस हर एंगल से जांच कर चुकी है। लेकिन अभी कोई सुराग नहीं मिला है। गुरसिमरन कैसे ओवन के अंदर गई, कैसे दर्दनाक मौत हुई? तमाम सवालों के जवाब पुलिस को खोजने हैं। जानकारी के अनुसार, ओवन का आकार इतना बड़ा है कि इसको बाहर से बंद नहीं किया जा सकता। मृतका गुरसिमरन कौर मूल रूप से जालंधर शहर के सूरानुस्सी स्थित गुरु नानक नगर की रहने वाली थी। गुरसिमरन जिस वॉलमार्ट सुपरस्टोर में काम करती थी, उसी के वॉक-इन ओवन में उसकी जली बॉडी मिली थी। जानकारी के मुताबिक उनके पिता और भाई फिलहाल भारत में रहते हैं और उन्हें कनाडा लाने के प्रयास चल रहे हैं।

वॉलमार्ट स्टोर हुआ बंद, पुलिस कर रही मामले की जांच

संगठन ने एक अपडेट में लिखा कि हम उन सभी लोगों के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करना चाहते हैं जिन्होंने इस अकल्पनीय समय के दौरान गुरसिमरन कौर के परिवार का समर्थन करने के लिए दान दिया है। आपकी दयालुता और उदारता परिवार के लिए ताकत का स्रोत रही है, क्योंकि वे इस त्रासदी से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपके योगदान से उन्हें अगले कदम उठाने में मदद मिलेगी और इस दुखद समय में उनके साथ खड़े रहने के लिए हम आपको धन्यवाद। बड़े पैमाने पर बेकरी के लिए जरूरी वॉक-इन ओवन को व्हील रैक पर बैचों में उत्पादों को सुखाने, पकाने या ठीक करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। अधिकारी कौर की मौत की जांच के हिस्से के रूप में ओवन की पूरी तरह से जांच कर रहे हैं। 19 अक्टूबर को अचानक मौत की रिपोर्ट मिलने के बाद लगभग 9:30 बजे वॉलमार्ट में पहले उत्तरदाताओं को भेजा गया। कैनेडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, उस शाम से स्टोर बंद है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article